विहार GK सम्पूर्ण जानकारी
बौद्ध अनुयायीओं के प्रार्थना स्थल या उपासनास्थल मठों को विहार कहते हैं।
विहारों में बुद्ध प्रतिमा होती है।
विहार में बौद्ध भिक्षु निवास करते है।
उच्च शिक्षा में धार्मिक विषयों के अलावा अन्य विषय भी शामिल थे, और इसका केन्द्र बौद्ध विहार ही था।
इनमें से सबसे प्रसिद्ध, बिहार का नालन्दा विश्वविद्यालय था।
अन्य शिक्षा के प्रमुख केन्द्र विक्रमशिला और उद्दंडपुर थे।
ये भी बिहार में ही थे।
इन केन्द्रों में दूर-दूर से, यहाँ तक की तिब्बत से भी, विद्यार्थी आते थे।
यहाँ शिक्षा नि:शुल्क प्रदान की जाती थी।
इन विश्वविद्यालयों का खर्च शासकों द्वारा दी गई मुद्रा और भूमि के दान से चलता था।
नालन्दा को दो सौ ग्रामों का अनुदान प्राप्त था।
बौद्ध धर्म में बौद्ध भिक्षुओं के ठहरने के स्थान को विहार कहते हैं।
यही विहार जो तुर्कों द्वारा दिया गया है। वह बाद में बिहार हो गया।
बिहार शब्द विहार का अपभ्रंश रूप है। यह शब्द बौद्ध (मठों) विहारों कि क्षेत्रीय बहुलता के कारण (बिहार) तुर्कों द्वारा दिया हुआ नाम है।
बौद्ध विहार एकनाल में वनवाया गया था।
0 comments:
Post a Comment