पीर पंजाल दर्रा
पीर पंजाल दर्रा भी पीर पंजाल पर्वतमाला के अंतर्गत आता है इसलिए पहले हम इस पर्वतमाला के बारे में जान लेते है।
पीर पंजाल पर्वतमाला हिमालय की एक पर्वतमाला है जो भारत के हिमाचल प्रदेश व जम्मू और कश्मीर राज्यों और पाक-अधिकृत कश्मीर में चलती है।
पीर पंजाल निचले हिमालय की सर्वोच्च शृंख्ला है।
सतलुज नदी के किनारे यह हिमालय के मुख्य भाग से अलग होकर अपने एक तरफ़ ब्यास और रावीनदियाँ और दूसरी तरफ़ चेनाब नदी रखकर चलने लगती है।
पश्चिम में आगे जाकर उत्तरी पाकिस्तानी पंजाब और ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा की पहाड़ी गलियाँ इसी पीर पंजाल शृंख्ला का अंतिम कम-ऊँचाई वाला भाग है।
इसी में उत्तरी पंजाब का मरी हिल-स्टेशन स्थित है।
पाक-अधिकृत कश्मीर के बाग़ ज़िले में गंगा चोटी पीर पंजाल शृंख्ला का एक प्रसिद्ध 3044 मीटर ऊँचा पर्वत व पर्यटन-स्थल है।
पीर पंजाल दर्रा श्रीनगर से पश्चिम में स्थित है।
अर्थात यह जम्मू कश्मीर राज्य के अंतर्गत आता है।
0 comments:
Post a Comment