About us

Hello dosto,
                   Mera name hai Bibhash deka. Me assam e hu aur aap ko mere is blogg me daily current affair,news,ssc,railway etc exam ki preapration ke liye post aur pdf milenge....

मिजोरम को मिली नई सरकार

मिजोरम को मिली नई सरकार




मिजोरम विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने वाले मिजो नैशनल फ्रंट (MNF) के जोरामथांगा ने 15 दिसम्बर 2018 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य में इससे पहले कांग्रेस की सरकार थी और पी. लालथनहवला लगातार दो बार मुख्यमंत्री रहे। हालांकि इस बार चुनाव में वह दो सीट से चुनाव लड़ रहे थे और दोनों से हार गए। राज्यपाल के. राजशेखरन ने राजधानी आइजॉल में राजभवन में एक समारोह के दौरान जोरामथांगा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जोरामथांगा ने मिजो भाषा में शपथ ली। पूर्वोत्तर राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनका तीसरा कार्यकाल है।



क्या है

उन्होंने साल 1998 और 2003 में मिजोरम में एमएनएफ सरकार का नेतृत्व किया था। तॉनलुइया राज्य के उपमुख्यमंत्री बने हैं। जोरामथांगा के साथ 11 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें पांच कैबिनेट मंत्री और छह राज्यमंत्री शामिल हैं। पांच कैबिनेट मंत्रियों के नाम हैं- तॉनलुइया, आर लालथंगलियाना, लालचमलियाना, लालजिरलियाना और लालरिनसांगा। छह राज्य मंत्री हैं- के लालरिनलियाना, लालचंदामा राल्टे, लालरुआतकिमा, डॉ. के बेइचुआ, टी जे लालनुंत्लुआंगा और रॉबर्ट रोमाविया राल्टे। राज्य में 16 प्रमुख गिरिजाघरों के समूह एमकेएचसी के अध्यक्ष रेव आर लालमिंगथांगा ने समारोह के दौरान बाइबल पढ़ी और प्रार्थना की। मिजो नैशनल फ्रंट के प्रेजिडेंट जोरामथंगा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा चुनावों में जीत के बाद बुधवार को ही मिजोरम के राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा भी पेश किया था। राज्य के विधानसभा चुनाव में MNF ने 26, कांग्रेस ने 5, बीजेपी ने 1 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। मिजोरम पूर्वोत्तर का इकलौता राज्य था जहां चुनाव से पहले कांग्रेस की सरकार थी। इस बार के चुनाव में हार के साथ अब पूर्वोत्तर के किसी भी राज्य में कांग्रेस का शासन नहीं है।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment