चक्रवात पेथाई दे सकता है दस्तक
आंध्रप्रदेश में पेथाई (Phethai) चक्रवात के चलते राज्य सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 17 दिसम्बर 2018 की दोपहर चक्रवात राज्य के तटीय इलाकों पर दस्तक दे सकता है। प्रशासिनक अमला इस चक्रवात से निपटने की जद्दोजहद में लग गया है। यह चक्रवात बेहद तेजी के साथ आंध्रप्रदेश के तटीय इलाके की ओर बढ़ रहा है। इसका रुख बंगाल की खाड़ी के दक्षिण मध्य इलाके की ओर था।
क्या है
आरजीएसटी (रियल टाइम गवर्नेंस सोसाइटी) के अनुसार, पेथाई 15 दिसम्बर 2018 शाम को आंध्रप्रदेश के उत्तरी पूर्वी तट से करीब 620 किमी की दूरी पर था जोकि तेजी के साथ तटीय इलाके की ओर बढ़ रहा था। यह भी 15 किमी प्रति घंटा की गति से चल रहा है जिसके 17 दिसंबर की शाम तक गोदावरी और विशाखापत्तनम इलाके में पहुंचने की संभावना है। राज्य सरकार के मुख्य सचिव ने कहा कि वे संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क में हैं जिससे कि किसी भी चुनौती से निपटा जा सके।आपदा प्रबंधन एजेंसी के बुलेटिन के अनुसार, इस चक्रवात के प्रभाव से राज्य के कुछ इलाकों में 100किमी प्रतिघंटा की गति से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस चक्रवात से राहत वह बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की 16 टीमें तैनात की गई हैं।
0 comments:
Post a Comment