राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नए महानिदेशक
वरिष्ठ आइपीएस प्रभात सिंह को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का महानिदेशक (अन्वेषण) नियुक्त किया गया। वह फिलहाल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में विशेष निदेशक हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सिंह की नियुक्ति 30 अप्रैल 2020 तक के लिए की गई है। कार्मिक मंत्रालय ने एक अन्य आदेश में कहा कि एसएन प्रधान को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का महानिदेशक बनाया गया है। प्रधान 1988 बैच के झारखंड कैडर के आइपीएस अधिकारी हैं। वह फिलहाल पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं।
क्या है
भारत का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एक स्वायत्त विधिक संस्था है। इसकी स्थापना 12 अक्टूबर 1993 को हुई थी।इसकी स्थापना मानवाधिकार सरक्षण अधिनियम 1993 के तहत की गई। यह आयोग देश में मानवाधिकारों का प्रहरी है,यह सविंधान द्वारा अभिनिश्चित तथा अंतरराष्ट्रीय संधियों में निर्मित व्यक्तिगत अधिकारों का संरक्षक है। यह एक बहु सदसिय निकाय है। इसके प्रथम अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्र थे।
0 comments:
Post a Comment